अंजू महेंद्रू और राजेश खन्ना

राजेश भारत के पहले सुपर स्टार जो स्टारडम का मतलब ही बदल कर रख दिया था... राजेश तस्वीरें महज एक स्टार नहीं थे वो क्रेज़ थे, वो रूमानियत थे, वो हर जवाँ दिल की वजह थे, हर चाह का सपना थे और ऐसे में जब उनकी इश्क़ की चर्चा होती है तो सबकी ज़ुबान पर या तो उनकी सितारों के लिंक अप्स की बात आती है या फिर चर्चा होती है कमसिन डिंपल से उनकी जल्द ही शादी की।


इन सभी बातों के बीच राजेश और अंजू की इश्क की वो दास्तान खो सी जाती है, जिसमें मोहब्बत की कशिश भी थी और शिद्दत से लगाव का वादा भी। अंजू के साथ राजेश सात साल तक लिव इन में रहे और दोनों इस रिश्ते को लेकर काफ़ी गम्भीर भी थे और प्रतिबद्ध भी थे, पर नसीब में दोनों का जुदा होना ही लिखा था।


राजेश और अंजू एक अरसे से एक दूसरे को जानते थे। वो दोनों बचपन के दोस्त थे, एक साथ पढ़ाई भी की दोनों गहरे दोस्त थे फिर ये प्यार में बंधने लग गए। अंजू उस समय काम करती थी और वो फैशन इंडस्ट्री में जाना माना नाम  थी  राजेश भी स्ट्रगल करते थे अपना एक मुकाम ढूंढ रहे थे।


दोनों ने स्ट्रगल के दौर में एक दूसरे काफी का साथ दिया। जब राजेश सुपर स्टारडम की ओर बढ़ते थे तब भी दोनों के प्यार में कोई कमी नहीं आई, लेकिन काम का महत्व बढ़ने लगा था। अंजू सेल्फ़ डिपेंडेंट लड़की थी और काफ़ी खुली और आधुनिक विचारों की। राजेश खन्ना को ना जाने क्या हो जाता था, वो मॉडर्न लड़कियों की तरफ़ आकर्षित हो जाते थे लेकिन घर में उन्हें टिपिकल हाउस वाइफ ही चाहिए थी। राजेश खन्ना का आरोप था कि अंजू के पास उनके लिए समय नहीं था जबकि अंजू का कहना था कि राजेश बहुत पुराने विचार के थे। उनके कपड़ों पर भी राजेश को बहुत ऐतराज़ होता था। जब वो स्मार्ट पहनती तो राजेश आपत्तिजनक लगते थे और जब वो मॉडर्न ड्रेस वाली  कपड़े पहनती हैं तो भी राजेश खन्ना कहते हैं कि टिपिकल भारतीय नारी क्यों नहीं  बनना चाहती हैं। अंजू हमेशा असमंजस में रहती है। लेकिन जैसा भी कहा जाता है राजेश खन्ना ने अपने आखरी दिनों में अंजू महेंद्रू की बाहों में दम तोड़ा। जहां अंजू महेंद्रू सुकून प्यार और शांति के सिवा कुछ नहीं थी राजेश खन्ना के लिए।